Wednesday, March 5, 2014

[Hindi Jokes] Vakt Nahi

 

" वक़्त  नहीं "

हर  ख़ुशी  है  लोंगों  के दामन  में ,
पर  एक  हंसी  के  लिये वक़्त  नहीं .
दिन रात  दौड़ती  दुनिया  में ,
ज़िन्दगी  के  लिये ही  वक़्त नहीं .

सारे  रिश्तों को  तो  हम मार चुके,
अब  उन्हें  दफ़नाने  का  भी वक़्त नहीं ..

सारे  नाम  मोबाइल  में  हैं ,
पर  दोस्ती  के  लिये  वक़्त  नहीं .
गैरों  की  क्या  बात करें ,
जब  अपनों  के  लिये  ही वक़्त  नहीं .

आखों  में  है  नींद भरी ,
पर  सोने  का वक़्त  नहीं .
दिल  है  ग़मो  से  भरा  हुआ ,
पर  रोने का  भी  वक़्त  नहीं .

पैसों  की दौड़  में  ऐसे  दौड़े,
कि थकने  का  भी वक़्त  नहीं .
पराये एहसानों  की क्या  कद्र  करें ,
जब अपने  सपनों  के  लिये  ही वक़्त नहीं 

तू  ही  बता  ऐ  ज़िन्दगी ,
इस  ज़िन्दगी  का  क्या होगा,
कि हर  पल  मरने  वालों  को ,
जीने  के  लिये भी  वक़्त  नहीं ..
भगवान् भी हैरान है की इतनी घंटी मेरी भी नहीं बजती

जितनी घंटी whats app की बजती है😀

__._,_.___
Reply via web post Reply to sender Reply to group Start a New Topic Messages in this topic (1)
To subscribe send email to hindi_jokes-subscribe@yahoogroups.com
To unsbscribe send email to hindi_jokes-unsubscribe@yahoogroups.com

hindi_jokes@yahoogroups.com email here to post your sms,jokes and pictures.

www.facebook.com/ganeshkumble21 Join with us on face book


You are interested to moderate hindi jokes group?
Mail me at ganeshkumble2014@gmail.com
.

__,_._,___

No comments: